चोरी हुए मोटर के साथ तीन शातिर चोर धराये

SHARE:

बारसोई/कटिहार-थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना बढने से आमजनों में चिता देखी जा रही है।बीते दिनों रघुनाथपुर गांव से हुई मोटर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चोरी हुए मोटर के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।बताया जाता है कि मोटर चोरी को लेकर मिली एक सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई को लेकर दलबल के थानाध्यक्ष सूचना वाली जगह पर पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस को देखकर तीन लोग भागने लगे।जिसे पुलिस बलों के साथ खदेड़ कर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान चोरी का एक मोटर बरामद हुआ।वहीं पकड़े गये लोगों की पहचान कुंदन कुमार (28)पिता-भोला मंडल,कन्हैया कुमार राम (27 ) पिता दीपक लाल राम, पवन कुमार मंडल (21) पिता राजकुमार मंडल सभी रघुनाथपुर,थाना बारसोई निवासीके रुप में हुई है।पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कारवाई में जुटी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई