किशनगंज:दो मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई टक्कर मे एक की मौत, दो घायल

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगामा गावं के समीप स्थित मस्जिद के सामने शनिवार की शाम तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल मे आमने सामने भीषण टक्कर हो गयी। जहां इस घटना मे एक मोटरसाइकिल चालक की मौक़े पर ही मौत हो गयी वहीँ दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल है। जिसका इलाज  जारी है।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बंगामा गावं के समीप हुए इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक महफूज आलम उम्र करीब 20 वर्ष पिता मो रजिब मोहम्मद नगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महफूज आलम की मोटरसाइकिल में सवार एक अन्य किशोर राहील आलम तथा दूसरी मोटरसाइकिल का चालक शहजाद उम्र 23 वर्ष पिता जलीमुद्दीन दुलाली वार्ड नंबर 1 निवासी गंभीर रूप से घायल है।

जहां दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज भेजा गया जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देख उन्हें बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया है। वही महफूज के मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को घर लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाही में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा शव को पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया गया है। फिलवक़्त मामले मे घायल दोनों व्यक्ति की इलाज जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई