दिघलबैंक/मुरली धर झा
दिघलबैंक प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को सतकौवा और पत्थरघट्टी के बीच उच्च विद्यालय मैदान तुलसिया में खेला गया।
इस मुकाबले में सतकौवा ने पत्थरघट्टी को 153 रनों से हराकर बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस अवसर पर पूरे कमेटी सदस्य एवं खिलाड़ियों द्वारा पुलवामा अटैक को याद करते हुवे 2 मिनट का मान रखा गया एवं भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी गई।
सतकौवा के कप्तान सौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सतकौवा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20वें ओवर में मजबूत 219 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें सौरव द्वारा एक दमदार पारी खेलते हुवे ताबरतोड़ 52 गेंद में 142 रन बनाये।
जवाब में पत्थरघट्टी की शुरुआत खराब रही। पावर प्ले में ही टीम ने महज 25 रन पर अपने 6 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए, जिससे टीम पर काफी दबाव आ गया और महज 66 रनों के कुल योग पर टीम ऑल आउट हो गयी।
सतकौवा के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुनील सिंह ने विशेष रूप से प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट लिये।
सौरव कुमार को उनके बेहतरीन 142 रन की पारी के लिये मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर सतकौवा पंचायत के कई प्रतिनिधि, मांगुरा मुखिया प्रतिनिधि मेराज आलम,पत्थरघट्टी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सतकौवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार ने अपने टीम की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।
मैच में सद्दाम अहमद और मुजाहिद आलम ने निर्णायक अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि मुरली धर झा, हरिनंदन सिंह और अकील आलम ने कमेंट्री की। मेजर चौधरी ने मैच प्रबंधन संभाला। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय दर्शक मैच देखने पहुंचे थे।

























