स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित, खिलाड़ियों एवं मैनेजमेंट टीम को मुखिया ने किया सम्मानित

SHARE:

दिघलबैंक/मुरली धर झा

दिघलबैंक प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सातकौआ के मुखिया आशा देवी ने डीपीएल के पहला लीग मैच जीतने के अवसर पर सतकौआ टीम के लिए स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया। शुक्रवार को नैनभीठा में सतकौआ पंचायत की मुखिया आशा देवी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया आशा देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार गणेश के द्वारा खिलाड़ियों को ईनाम के तौर पर ₹50000/रुपया देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह में मुखिया आशा देवी ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत से पूरे ग्राम पंचायत का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी टीम का समर्थन करती रहेंगी और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेंगी।

मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार गणेश ने भी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत से ग्राम पंचायत में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वे टीम के साथ मिलकर आगे भी काम करते रहेंगे और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, जिससे वे अपनी पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बना सकें। मौके पर टीम के कप्तान सौरभ कुमार,अरबाज आलम,तंजीम,शब्बीर आलम,सुनील, पंकज कुमार,उप मुखिया, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई