पुलिस ने 36 घंटा के अंदर दंपति पर फायरिंग कांड का किया उदभेदन,दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कदवा /कटिहार /प्रतिनिधि

प्रखंड क्षेत्र के बड़कु शर्मापिता परमेश्वर शर्मा, संझेली, कदवा निवासी ने पुलिस को फर्द बयान दिया। जिसके अनुसार दिनांक 10 फरवरी को संध्या लगभग 06 बजे वे अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से कटिहार से अपने घर संझेली लौट रहे थे। इसी क्रम में घोघरी पुल के समीप दो व्यक्तियों 1. ललित शर्मा एवं श्याम शर्मा उर्फ घनश्याम शर्मा दोनों पिता हकरू शर्मा संझेली, थाना कदवा, जिला कटिहार निवासी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वादी के जांघ एवं उनकी पत्नी के बांह में गोली मारकर जख्मी कर दिया।

घटना के उपरांत सभी अभियुक्त फरार हो गए। उक्त संबंध में कदवा थाना कांड संख्या-50/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार मोड़ के पास छापेमारी की गई। जिसमें घटना में संलिप्त अभियुक्त ललित शर्मा एवं श्याम शर्मा उर्फ घनश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है तथा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!