कटिहार/सतेंदु सुमन
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के कटिहार-लाभा एनएच 31सड़क के लालगंज गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित ट्रक एनएच 31 सड़क किनारे लगा डिवाइडर को तोड़ते हुए पेड़ से अटक गया ।ट्रक से ड्राइवर और खलासी कूद कर अपनी जान बचाई ।
गनीमत यह रही कि कोई जान-माल की क्षति नही हुई । लेकिन एनएच विभाग के लाखों रुपये का सामान की क्षति हुई है। अगर ट्रक नीचे पलट जाती तो बगल में अवस्थित घर को क्षतिग्रस्त कर जाती।कई लोगो की जान भी जा सकती थी ।
बड़ा हादसा होने से बच गया।एनएच विभाग के अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । एनएच 31 सड़क किनारे लगे डिवाइडर की क्षति हुई है ।
वहीं इस संबध में रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि ट्रक को जब्त किया गया है। कोई जान माल की क्षति नही हुई है। इसकी सूचना परिवहन विभाग को दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।




























