कटिहार /सतेंदु सुमन
प्रखंड क्षेत्र में कुर्सेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एजी बाजार निवासी किराना व्यवसायी अजय कुमार गुप्ता के गोदाम से भारी मात्रा में नौसादर टेबलेट बरामद किया है। पुलिस ने मौके से अजय कुमार गुप्ता एवं उसके पुत्र सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गोदाम की तलाशी के दौरान कुल 72 बोरा में रखा नौसादर टैबलेट बरामद हुआ।जिसका कुल वजन लगभग 18 सौ किलोग्राम है। जप्त सामग्री की कुल संख्या 2,88,000 दो लाख अट्ठासी हजार टैबलेट है।
बताया जाता है कि इतनी बड़ी मात्रा में नौसादर टैबलेट कलकत्ता से लाई गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नौसादर का उपयोग शराब एवं अन्य नशीले पदार्थ बनाने में किया जाता है।
उन्होंने कहा कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।




























