ताबड़तोड़ फायरिंग में पति-पत्नि को लगी गोली,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

जान मारने की नीयत से चलाई गई थी गोली

गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में दहशत

कटिहार/सतेंदु सुमन

कदवा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के संझेली और नुनगड़ा गांव बीच स्थित घोघरी पूल के पास मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से संझेली निवासी पति व पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार संझेली निवासी बड़कु शर्मा पिता परमेश्वर शर्मा अपनी पत्नी काजल देवी (27) के साथ कटिहार से नुनगड़ा होते अपने घर संझेली जा रहा था इसी दौरान संझेली से नुनगड़ा के बीच पर घोघरी पूल पर पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दिया।

गोली बड़कु शर्मा के बांय जांघ में और उसकी पत्नी के दाहिने बांह पर लगी।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली चलने की आवाज से आसपास से लोग दौड़कर आये। सूचना मिलते हीं कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द् दुर्गागंज में भर्ती करवाया। जहां से रोगी के गंभीर हालत को देखते प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया।

घटना को लेकर घायल बड़कु शर्मा के पिता परमेश्वर शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरी पतोहू काजल को हकरू शर्मा का पुत्र ललित शर्मा लेकर भाग गया था। कदवा पुलिस दोनों को बरामद कर दोनों ने परिजनों के हवाले कर दिया था।उन्होंने बताया कि मामले को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत भी की थी। लेकिन फैसले से असंतुष्ट मेरा बेटा और बहू कोर्ट में केस करने गये थे,और डर से घर बाहर हीं रह रहे थे। इससे नाराज हारुन शर्मा का परिवार केस नहीं करने नहीं तो जान से मार देने की धमकी दिया करता था।

ग्रामीणों द्वारा फैसला करने के उद्देश्य से घर बुलाया तो मंगलवार की रात दोनों घर आ रहे थे कि जान मारने की नियत से दो पर अंधाधुंध गोली चलाई गई।परिजनों ने उन्हीं लोगों पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।

घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।स्थलीय जांच में पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली खोखा भी बरामद हुआ है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को लेकर जांच पड़ताल के बाद बताया कि पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई