महाशिवरात्रि पर रविवार को बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का होगा चार पहर पूजा

SHARE:


काली मंदिर में रात भर होगा भजन कीर्तन, जिले के प्रसिद्ध गायक लेंगे भाग


भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए सामग्री से बाबा खड्गेश्वरनाथ का होता है पूजा- अर्चना

अररिया /अरुण कुमार

विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर से महाशिवरात्रि को लेकर अगामी रविवार को चार पहर पूजा किया जायेगा।पूजा को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। जिले के प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन किर्तन का आयोजन किया जायेगा।मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा ने बताया कि रविवार की रात्रि में बाबा खड्गेश्वर नाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही रात भर जिले के प्रसिद्ध गायक कलाकार द्वारा जागरण का आयोजन भी किया जाना है।

इसके अलावा भोले बाबा का चार पहर पूजा भी किया जाएगा। नानू बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोला बाबा का रात्रि में बाबा खड्गेश्वरनाथ का चार पहर पूजा किया जायेगा। पहला पूजा रात्रि के 10 बजे गाय की कच्चा दूध से किया जाएगा। दूसरा पूजा रात्रि 12 बजे दही से, तीसर पूजा रात्रि दो बजे शुद्ध घी से, जबकि चौथा पूजा सुबह सुबह चार बजे मधु से किया जाएगा।

इसके बाद आरती व पुष्पांजलि किया जाएगा।जिसकी लेकर तैयारी की जा रही है। बाबा ने यह बताया कि काली मंदिर को महाशिवरात्रि को लेकर आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

वही इस पूजा में भक्तों के द्वारा दूध, दही, घी, मधु आदि सामग्री चढ़ाते है। भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए सामग्री से पूजा- अर्चना किया जाता है।सामग्री के साथ अपना नाम भी लिख कर देते हैं। जिसे उस नाम का संकल्प कर बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव को पूजा- अर्चना किया जाता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई