पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री स्वर्गीय डूमर लाल बैठा की 29वीं पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

संवाददाता: अरुण कुमार

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री स्वर्गीय डूमर लाल बैठा की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय बैठा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय डूमर लाल बैठा के दामाद उपेंद्र प्रसाद रजक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश कुमार रजक, कांग्रेस नेता करण कुमार पप्पू, अरुण कुमार, अमित रजक, रोहित रजक, तरुण कुमार, सतीश रजक, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, संजीव शेखर, कंचन विश्वास, मुमताज़ शेख, इरशाद सिद्दीकी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में स्वर्गीय डूमर लाल बैठा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए कार्य किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!