किशनगंज :थानों में लगा जनता दरबार,मामलो का हुआ निपटारा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी।

दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे।सदर थाने में लगाये गए जनता दरबार में चार मामला सामने आया। जिसमें दो मामले का निष्पादन मौके पर किया गया।दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण कुछ मामला नहीं निपटाया गया।अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू ,थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे।

पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। वही जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई। डीएम तुसार सिंगला व एसपी डॉक्टर इनामुलहक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।एसपी डॉक्टर मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

किशनगंज :थानों में लगा जनता दरबार,मामलो का हुआ निपटारा