Search
Close this search box.

भाजपा सरकार की आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


बहादुरगंज (किशनगंज):- केंद्र की भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को बहादुरगंज में जदयू ने पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम की अगुवाई में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस मार्केटिंग यार्ड के समीप से निकलकर मुख्य बाजार झांसी रानी चौक तक आकर सभा में तब्दील हो गई।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नहीं चाहती कि पिछड़ा/ अतिपिछड़ा, दलित/महादलित, कमजोर वर्गों का विकास हो वो लोग समाज के मुख्य धारा से जुड़े, भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, नजरुल इस्लाम, मुमताज अंसारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आजाद आलम, ललित कुमार, पार्षद विरेंद्र ठाकुर, सहाब आलम, राजीव कुमार, फ़िरदौस आलम, इमरान आलम, सुनील ठाकुर, संजय बसाक,पूर्व जिप सदस्य सिकंदर हयात शैली, पार्षद राजू हरिजन, पिंटू, शहंशाह अकबर, नाहिद अरशद,महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, फातमा बेगम, रानी मंडल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

भाजपा सरकार की आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

× How can I help you?