किशनगंज /सागर चन्द्रा
चेहल्लुम व जन्माष्टमी को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। 248 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई थी। किशनगंज शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 88 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। चेहल्लुम को लेकरअलग अलग स्थानों से गुरुवार शाम 10 ताजिया जुलूस निकाली गई।
जबकि दोपहर में दो स्थानों से मातम जुलूस निकाला गया। जबकि 7 प्रखंडों के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन 3 दर्जनों से अधिक छोटे बड़े ताजिया जुलूस निकाला गया। जिसे लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी संवेदनशील स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति की गई थी।किशनगंज शहरी क्षेत्र में 7 गश्ती दल दंडाधिकारी भ्रमणशील थे। जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार कर्मी तैनात किए गए थे।16 दंडाधिकारी सुरक्षित रखे गए थे।इसमें 4 महिला दंडाधिकारी भी थी।
डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु अपने कनीय अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे।बुधवार रात को कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर शहर के चिन्हित मंदिरों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता व एसडीपीओ गौतम कुमार व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाये जाने को लेकर मुख्य चौक चौराहों में यातायात नियंत्रण बोर्ड लगाए गए थे।यातायात निरीक्षक विनय कुमार भी यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसके लिए सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की पैनी नजर थी।