• गर्भवती महिलाओं का भी हुआ टीकाकरण
• दिव्यांग-बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं का रखा गया विशेष ख्याल
• पदाधिकारी लगातार करते रहे मॉनिटरिंग
• टीकाकरण केंद्रों पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के उद्देश्य से टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। सुबह छह बजे से अभियान की शुरुआत की गयी। महाअभियान में उत्साह के साथ महिला-पुरुष, बुजुर्ग ,दिव्यांग आदि ने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर अपना टीकाकरण कराया। सुबह छह बजे से हीं लोग टीकाकरण केंद्रों पर कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसमें युवा ही नहीं, महिलाओं और बुजुर्गों ने खूब उत्साह दिखाया। सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। तेज धूप के बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए घर से निकलकर बूथ तक पहुंचे। टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन तथा आवश्यक लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी थी। टीकाकरण केंद्रों पर बैठने के लिए कुर्सी, पीने के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी। लोगों ने उत्साह के साथ अपना टीकाकरण कराया। महाअभियान में केंद्रों पर उत्सवी माहौल बनाया गया। हर केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए आये लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया। सभी लोग लाइन में लगकर अपना परिचय पत्र लेकर पंजीयन कराने के बाद वैक्सीन लगवा रहे थे। भीड़-भाड़ से निपटने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी थी।
गर्भवती महिलाओं ने भी लिया टीका:
टीकाकरण महाअभियान के दौरान गर्भवती महिलाएं भी घर की दहलीज को पार कर केंद्रों पर पहुंची और बिना किसी डर के टीकाकरण कराया । इस दौरान गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया गया। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और नहीं उन्हें लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़े। टीककारण केंद्रों पर दिव्यांग, बुजुर्ग तथा गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया। टीकाकरण के इस महाअभियान में बुजुर्गों और दिव्यांग भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। केंदों पर नियुक्त नोडल अधिकारी, वालिंटियर द्वारा बुजुर्ग तथा दिव्यांग के आने पर उन्हें स्वयं केंद्र के पंजीयन केंद्र तक व वैक्सीनेशन टेबल तक ले जाकर टीका लगवाने में सहयोग किया गया।
सेकेंड डोज पर दिया गया विशेष जोर:
कोविड टीकाकरण महाअभियान के दौरान सेकेंड डोज पर विशेष जोर दिया गया। सेकेंड डोज से वंचित लाभार्थियों को विशेष रूप से टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर अधिक से अधिक सेकेंड डोज के ड्यू लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अगर आप वैक्सीन की एक डोज लेकर कोरोना से लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपकी बड़ी भूल है। एक डोज वाले कोरोना की लड़ाई में पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। सरकार का कहना है कि एक अधूरा दो से ही पूरा होगा। संकल्प लिया गया है कि 6 माह में 6 करोड़ व्यस्कों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें तेजी से बिहार आगे बढ़ रहा है। यह भी दावा किया जा रहा है यह संकल्प पूरा होगा, इसके लिए स्लोगन दिया गया है कि कर दिखाएगा बिहार।
लगातार मॉनिटरिंग करते रहे अधिकारी:
इस महाअभियान के दौरान जिलाधिकारी से लेकर सिविल सर्जन तक लगातार अभियान की मॉनिटरिंग करते रहे । सत्रों का प्रत्येक स्तर पर सघन अनुश्रवण किया गया। इसके लिये प्रति 3 सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे। आशा, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी, पंचायत सदस्य, शिक्षकों द्वारा लक्षित लाभार्थियों को महाअभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी तथा उनके माध्यम से लाभार्थियों का उत्प्रेरण कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। जिसके आधार पर जिले में महाटीकाकरण अभियान चलाया गया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया … Read more

























