कुमार राहुल
‘ चिराग दिल का जलाओ बहुत अंधेरा है ‘राजनीति में उच्च पदों पर बैठे नेता चराग दूसरों के लिए नहीं जलाते, वरना उनका घर खुद अंधकार में डूब जाएगा ।भाई रामविलास पासवान के मरने के साथ ही, पशुपतिनाथ पारस ने समझ लिया था, कि अब चिराग पासवान का राजनैतिक रसूख का चिराग बुझाने का वक्त आ गया है। इसलिए सभी सांसदों सहित पार्टी के मुखिया बन बैठे। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है, कि उन्हें और उनकी मां को लोक जनशक्ति पार्टी में रामविलास पासवान की विरासत संभालने का अवसर मिलना चाहिए।
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी काफी सभाओ में कहते हैं, ‘तेरा नंबर कब आएगा’ ‘पारिवारिक पार्टी’ में दूसरे कार्यकर्ताओं का नंबर कभी नहीं आता, इसलिए पार्टी में जनाधार वाले नेता को पार्टी तोड़कर अलग रहा बनानी पड़ती है। वैसे पशुपतिनाथ पारस ( पारस को जनाधार वाला नेता के रूप में गिना नहीं जाता है )पहले नेता नहीं है, जिस ने पलटी मारी। लोक जनशक्ति पार्टी पहले से ही पलटी मार पार्टी रही है। स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्री लालू प्रसाद यादव’ मौसम वैज्ञानिक’ कहते रहे हैं। रामविलास पासवान अपने पूरे करियर में अक्सर सत्ता पाने के लिए बेहतर अवसर वाली पार्टी के साथ गठबंधन या समझौता करते रहें, और सत्ता का सुख भोगते रहे ।
चाचा पारस ने भतीजा चिराग को धोखा इसलिए दिया, क्योंकि जदयू के प्रति उन्हें अपनी प्रगाढ़ता साबित करनी है। और जल्द ही मोदी कैबिनेट की विस्तार की संभावना है ।जिसमे रामविलास पासवान के मरने के बाद कैबिनेट में एलजीपी को एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। इसलिए चाचा ने पार्टी के सभी सांसदों का समर्थन एवं अध्यक्ष पद हथिया कर खुद को दावेदार साबित कर दिया, और भतीजे को ठेंगा दिखा दिया।
‘साजिशें अभी से हैं, बागवानों( माली), गुलची ( भंवरा) में ,
अभी तो गुले बहार का पता ही नहीं ‘.
महाराष्ट्र के अजीत पवार वर्तमान उपमुख्यमंत्री कई बार अपनी ओछी हरकत और भाषणों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। 2 वर्ष पहले अपने चाचा शरद पवार की पार्टी (NCP )को हाईजैक कर, देवेंद्र फडणवीस के साथ 2 दिनों वाली सरकार बना ली ।दो दिनों बाद फिर एनसीपी में लौट गए। यह राजनीतिक पलटी मारी का अभूतपूर्व नमूना था ।वर्तमान उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में एक बार यहां तक कह दिया, कि अगर महाराष्ट्र में पानी की कमी है, तो मूत कर पानी की कमी पूरा करो।इसे कहते हैं,
‘अल्लाह मेहरबान तो, गधा पहलवान’ ।
उसी महाराष्ट्र में राज ठाकरे यानी शिवसेना के फायर ब्रांड नेता को अपनी पार्टी छोड़कर नयी पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ‘बनानी पड़ी। लेकिन फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ। हफ्ता वसूल पार्टी के नाम से मशहूर शिवसेना से अलग हुए राज ठाकरे कई बार हफ्ता वसूली के मामले में ईडी के दफ्तर के चक्कर काटते नजर आते हैं। जबकि चचेरे भाई उद्धव ठाकरे जिसने हिंदू पार्टी के नाम पर वोट पाया ,अपने धूर विरोधियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल रहे हैं ।भारतीय राजनीति मे अधिकांश पारिवारिक पार्टियों में ,चाचा ही भतीजे पर भारी पड़ते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश थोड़ा अलग है ।जहां अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव की सारी महत्वाकांक्षा को पानी फेर कर पार्टी हथिया ली। दरअसल इसके पीछे भी मुलायम सिंह यादव का पुत्र मोह ही था। जिस ने बड़ी चालाकी से पहले बेटे को यूपी का मुख्यमंत्री बना दिया, जब पार्टी टूटी तो दिखावे के लिए भाई शिवपाल के साथ दिखे।
अब शिवपाल यादव की पार्टी का अस्तित्व यूपी में कहीं नजर ही नहीं आता । यह तो वही बात हुई ना..
‘जरूरत पड़ी तो खून हमने दिया ,
बहारें आई तो कहते हैं तुम कौन हो’
गनीमत यह है ,कि लालू प्रसाद यादव ने अपने भाइयों को एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं किया। बल्कि तरजीह अपने सालाओं को दी, जब सालों ने पलटी मारी तो, उसे हाशिए में ढकेल दिया गया। ठीक उसी तरह जैसे गांधी फैमिली में वरुण गांधी और उसकी मां को पार्टी से बाहर रखा। वैसे वरुण गांधी एक्टिव तो है, लेकिन असरदार नहीं दिखते हैं। लेकिन साउथ इंडिया की पारिवारिक पार्टी में उठापटक तुलनात्मक दृष्टि से कम ही दिखाई पड़ती है, करुणानिधि की पार्टी (DMK )में स्टालिन ने अपने भाई अलागिरी को येन केन प्रकारेण साइडलाइन कर दिया। जबकि मूरोसली मारन( करुणानिधि के रिलेटिव ) ने कभी भी सत्ता और सर्वोच्च पद पाने के लिए उठापटक नहीं की। अब सवाल यह है ,कि आज भी हम क्या राजतंत्र में जी रहे हैं? एक व्यक्ति संघर्ष कर अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाता है, तो क्या उन्हें यह अधिकार प्राप्त हो जाता है ,कि नए लोगों को रोक कर, अपने परिवार के लोगों को सत्ता में काबिज कराएं ।तो फिर नए संघर्ष करने वाले लोगों का नंबर कब आएगा ? इसके लिए दोषी हम सभी लोग हैं ,जो पारिवारिक राजनीतिक party को अपना मत देकर, सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद करते हैं ।
बेशक वह व्यक्ति उस पद के काबिल ही ना हो। गलत व्यक्ति को चुनने के बाद, फिर हम उम्मीद करें, कि पद पाने के बाद वह अच्छा हो जाएगा।ऐसा हो ही नहीं सकता है ।हम सभी को धर्म, जाति ,परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठना पड़ेगा ,वरना अयोग्य व्यक्तियों की पारिवारिक राजनीतिक लड़ाई और सत्ता पाने की होड से समाज और देश का ही नुकसान होगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- शब ए बारात में अल्लाह के रहमतों का होता है नजूलसरफराज आलम/कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है। आज (मंगलवार की रात)की रात शब-ए-बारात का एहतमाम किया जाएगा।शब ए बारात से ही पवित्र माह रमजान की तैयारी शुरू हो जाती है। … Read more
- KishanganjNews:मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को दी गई भावभीनी विदाईकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं शिक्षक समाज ने सेवानिवृत्त … Read more
- अररिया: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ भीड़,भक्तिमय हुआ माहौलफारबिसगंज/बिपुल विश्वास शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक परिवेश में स्थित राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास, शिशु भारती विद्यालय के निकट आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कथा स्थल पर … Read more
- फारबिसगंज में अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयंती मनाई गईअररिया /बिपुल विश्वास बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयन्ती समारोह फारबिसगंज होटल मोर्या प्राईड में आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने की।जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की … Read more
- पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें: एसपीकिशनगंज/रणविजय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान … Read more
- देश का आम बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का करेगा कार्य: चंद्रकलाअररिया /बिपुल विश्वास भाजपा जिला मंत्री चन्द्रकला राय ने आम बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता … Read more
- किशनगंज:शब – ए – बारात को ले सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज/प्रतिनिधि शब – ए – बारात को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पर्व … Read more
- कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 60 बोरी यूरिया खाद किया गया जप्तकिशनगंज/प्रतिनिधि कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था।खाद के साथ जुगाड़ वाहन के … Read more
- किशनगंज: टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में फार्मर आईडी शिविर का आयोजन, किसानों को मिल रहा सीधा लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत के दहीभात के समीप सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई गोरीया नदी किनारे स्थित घाट से अवैध बालू खनन … Read more
- किशनगंज में न्यूज लेमनचूस की खबर का फिर हुआ असर, डीएम के हस्तक्षेप से खुला टेढ़ागाछ में आधार सेंटरसंवाददाता: विजय कुमार टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर 30 दिसंबर से बंद रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार अपडेट, सुधार, नाम जोड़ने एवं अन्य आवश्यक कार्यों के … Read more
- ऐतिहासिक खगड़ा मेला में उमड़ रहा है जनसैलाब,झूलों-दुकानों और मनोरंजन का उठा रहे लोग जमकर आनंदकिशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज का ऐतिहासिक खगड़ा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर है। मेला शुरू होने के साथ ही हर दिन हजारों की संख्या में लोग खगड़ा मेला ग्राउंड पहुंच रहे हैं और मेले का भरपूर आनंद उठा … Read more
- किशनगंज:एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौलटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा एवं धवैली पंचायत की सीमा पर स्थित शिशागाछी गांव के शिव मंदिर टोला में सोमवार 2 जनवरी को एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में … Read more
- अंचलाधिकारी की हड़ताल से ग्रामीणों को भारी परेशानी, बेरंग लौटे दर्जनों फरियादीटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 12 गढ़ीटोला खजूरबाड़ी से अंचल कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि अंचलाधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। आवश्यक … Read more
- किशनगंज में कदाचारमुक्त माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू,2780 परीक्षार्थी हुए शामिल,67 अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि इंटरमीडिएट के तीनों संकाय की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई।पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई।किसी केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है। पहले दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। एसडीएम … Read more
- KishanganjNews:प्रखंड स्तरीय डीपीएल टूर्नामेंट का जनप्रनिधियों ने किया शुभारंभ, पहला मैच तुलसिया 7 विकेट से जीतादिघलबैंक /मुरलीधर झा जिले के दिघलबैंक प्रखंड में डीपीएल यानी दिघलबैंक प्रीमियम मैच का आगाज 2 फ़रवरी से किया गया है। इस टूर्नामेंट का प्रारूप 20 ओवर का रखा गया है जिसमें प्रखंड के सभी 16 पंचायत की टीम … Read more
- किशनगंज:अपात्र राशन कार्डधारकों पर प्रशासन की सख्ती, 510 लाभुकों को नोटिस जारीकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड में अवैध रूप से सरकारी राशन का लाभ उठा रहे संपन्न एवं अपात्र लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अनुमंडल स्तर से कार्रवाई करते हुए टेढ़ागाछ क्षेत्र के … Read more
- टेढ़ागाछ में लाइफ केयर मेडिकल का शुभारंभ,अब दवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगाकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के निकट रविवार को लाइफ केयर मेडिकल दुकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। … Read more
- किशनगंज:7.49 लाख की लागत से बने छठ घाट का विधिवत उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने जताई प्रसन्नताकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित गिल्हनी गांव में जिला परिषद मद से 15वें वित्त आयोग (टाइड फंड) के तहत नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम … Read more
- किशनगंज : न्यायालय द्वारा हत्याकांड के 02 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं समर्पित चार्जशीट के आधार पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 125/2020, दिनांक-30.04.2020, धारा-302 भा०द०वि० में अभियुक्त अकबर आलम 02. अफसर आलम दोनो पिता-नजाम उद्वीन, सा० दोहमनी वार्ड नं0-04, थाना-बहादुरगंज, जिला-किशनगंज को जिला … Read more
- किशनगंज में पुलिस–पब्लिक जनसंवाद, एसपी संतोष कुमार का सख्त संदेश—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, अपराध से कमाई अवैध संपत्ति होगी जब्तपुलिस पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का हुआ समाधान किशनगंज /रणविजय किशनगंज जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा रविवार को पौआखाली … Read more





























