डेस्क /न्यूज लेमनचूस
कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के लिए सबसे अहम तोलोलिंग की पहाड़ियों पर वापस जीत हासिल करना था। इस लड़ाई की शुरुआत पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय पोस्टों पर अवैध तरीके से घुसपैठ करके अपने ठिकाने बनाने के साथ ही शुरू हुई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध 3 मई 1999 से शुरू होकर 26 जुलाई 1999 के दिन तोलोलिंग समेत कारगिल की अन्य पहाड़ियों पर भारतीय सेना की जीत के साथ खत्म हुई। 23 साल पहले 12 जून की रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन करके तोलोलिंग की पहाड़ी पर जीत हासिल करके 13 जून की सुबह तोलोलिंग की पहाड़ी पर तिरंगा फहराया था।
कारगिल की पहाड़ियों में घुसपैठ की सूचना 3 मई 1999 के दिन भारतीय सैनिकों को पहली बार मिली थी। 14 मई 1999 के दिन पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कैप्टन सौरभ कालिया अपने 4 जाट रेजिमेंट के 5 जवानों अर्जुन राम, भंवर लाल, भीखा राम, मूला राम व नरेश सिंह के साथ सामरिक रुप से महत्वपूर्ण काकसर के पास बजरंग पोस्ट की तरफ निकल पड़े थे। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण सभी जवान जब अगले दिन 15 मई को बजरंग पोस्ट पर पहुंचने वाले थे, तभी घात लगाकर बैठे पाकिस्तानी घुसपैठियों ने उन पर हमला कर दिया। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन थोड़े ही देर के बाद उनकी बंदूकों में गोलियां खत्म हो गई। जिसके बाद पाकिस्तानी घुसपैठियों ने सभी जवानों को बंधक बना लिया था।
15 मई के दिन जब 4 जाट रेजिमेंट के जवान वापस अपने कैंप पर लौटकर नहीं आए, तो कैप्टन अमित 30 जवानों की टीम के साथ उन्हें ढूंढने के लिए बजरंग पोस्ट की तरफ निकल पड़े। जब उनकी टीम बजरंग पोस्ट के पास पहुंची तो कैप्टेन अमित को इस बात का आभास हुआ कि पाकिस्तानी घुसपैठिया बड़ी संख्या में घात लगाकार बैठे हैं। ऐसे समय में उन्होंने अपनी टुकड़ी को एक सुरक्षित स्थान से मोर्चा संभालाने का आदेश दिया, जिससे नीचे कैंप तक पाकिस्तानी घुसपैठियों की सूचना पहुंच सके। लेकिन साहस के साथ पाकिस्तानी घुसपैठियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए कैप्टन अमित 17 मई के दिन शहीद हो गये थे। वहीं पाकिस्तान ने सौरभ कालिया समेत 5 जवानों अर्जुन राम, भंवर लाल, भीखा राम, मूला राम व नरेश सिंह का शव क्षत-विक्षत अवस्था में भारत को सौंपा था। सभी जवानों के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि पाकिस्तान ने कितने बर्बर तरीके से यातनाएं दी थी।
तोलोलिंग की पहाड़ी पर विजय
एक लंबे संघर्ष के बाद तोलोलिंग की पहाड़ियों को दुश्मनों के कब्जे से मुक्त कराकर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी 2 राजपूताना राइफल्स को दी गई थी। इस पूरे टुकड़ी में 10 जवान शामिल थे। उस ऑपरेशन में जिंदा बचे कमांडो दिगेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि आदेश मिलने के बाद 211 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा में तैनात 2 राजपूताना राइफल्स 1 जून 1999 के दिन द्रास सेक्टर पहुंची थी। जिसके बाद जवानों ने दो दिन तक इलाके की रैकी की थी। 3 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे द्रास सेक्टर के गुमरी में सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक के पास सैनिकों का सम्मेलन लगा हुआ था। जिनमें सभी सेक्शन कमांडरों के एक तरफ बैठाया और बाकी जवानों को रेस्ट करने को कहा गया। सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने उस दौरान कहा कि मुझे ऐसा सेक्शन कमांडर चाहिए जो तोलोलिंग पहाड़ी पर जीत का तिरंगा फहरा सके। जिसके बाद सभी सेक्शन कमांडरों ने तोलोलिंग पहाड़ी पर हमला कर उसे पाकिस्तानी फौज से कब्जे मुक्त करवाने का अपना-अपना प्लान बताया।
लेकिन उन्हें कोई प्लान पंसद नहीं आया। जिसके बाद वीपी मलिक ने कहा कि कोई पुख्ता प्लान बताओ, जिसके सफल होने की उम्मीद ज्यादा हो। जिसके बाद दिगेंद्र कुमार सिंह ने अपना प्लान बताते हुए कहा कि दुश्मन तोलोलिंग पहाड़ी की चोटी पर बैठा है। हमारी तीन यूनिट ने सामने हमला किया था, तीनों ही कामयाब नहीं हुई थी। मेरा प्लान दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने का है। जिसका मतलब पहाड़ी के पीछे की तरफ से चढ़ाई करके उन पर हमला करने का है। आर्मी चीफ को मेरा प्लान सबसे सटीक लगा। उन्होंने 2 राजपूताना राइफल्स बटालियन के सीओ कमांडर कर्नल रविन्द्र नाथ को कहा कि दिगेन्द्र सिंह के प्लान पर काम किया जाए। ऑपरेशन के लिए 2 राजपूताना राइफल्स के सबसे खतरनाक 10 कमांडो दिगेंद्र सिंह समेत मेजर विवेक गुप्त, सुबेदार भंवरलाल भाकर, सुमेर सिंह राठौड़, सीएचएम यशबीर सिंह, हवलदार सुल्तान सिंह, नायक सुरेंद्र, नायक चमन, लांस नायक बच्चन सिंह, राइफलमैन जसवीर सिंह की एक टीम बनाई गई थी। जिसके बाद सभी कमांडो द्रास सेक्टर में दुश्मन से लड़ते-लड़ते सप्ताहभर बाद तोलोलिंग पहाड़ी की पीछे की तरफ पहुंचे थे। 9 जून के दिन 10 कमांडो तोलोलिंग की पहाड़ी पर बनी पाकिस्तानी चैक पोस्ट के नीचे थे। जहां से पोस्ट की दूरी सिर्फ 90 मीटर थी। जिसके बाद जवानों ने नीचे सबसे पहले फायर बेस तैयार किया। फिर जवानों ने तोलोलिंग की दुर्गम पहाड़ी में क्लिप ठोक-ठोककर 14 घंटे की मशक्कत के बाद तोलोलिंग की चोटी तक रस्सा बांध दिया था। दुश्मनों को सामने से चार्ली कम्पनी और डेल्टा कम्पनी के जवानों ने फायरिंग करके उलझाए रखा था। ताकि उनका पीछे की तरफ से जारी ऑपरेशन पर ध्यान ना जाए। वहीं ऑपरेशन के लिए हर एक कमांडो अन्य हथियारों के अलावा 10 से 20 ग्रेनेड भी अपने साथ लेकर आया था। 12 जून की रात साढ़े 8 बजे सभी 10 भारतीय कमांडो तोलोलिंग की पहाड़ी की चोटी पर पहुंचे थे।
जिसके बाद कमांडो दिगेंद्र सिंह ने दुश्मन के बंकर के जहां से गन फायर होता है, वहां ग्रेनेड डालकर उसे तबाह कर दिया। हालांकि इस दौरान उनके सीने में तीन, अंगूठे और पैर में एक-एक गोली लग गई थी। ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का शिकार होकर रात तक 9 साथी कमांडो भी शहीद हो चुके थे। दिगेंद्र सिंह ने अकेले एक के एक करके उनके कई बंकर ध्वस्त कर दिए थे। 13 जून की सुबह करीब 4 बजे तोलोलिंग की चोटी पर दोनों तरफ से भारतीय सेना के अन्य जवान भी पहुंच गए थे। जिसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे तोलोलिंग की पहाड़ी पर भारतीय सेना ने तिरंगा फहराया था। भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध की यह सबसे पहली जीत थी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में लापता नाबालिग का शव बरामद,परिजनों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जमकर किया हंगामा13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में शिवगंगा घाट से बरामद,गत 28 मई से थी लापता सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव शिवगंगा घाट मझिया … Read more
- भूमि विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के मोहिउद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल जहानी बेगम को … Read more
- बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े,जमकर चटकाई लाठियांसागर चंद्रा/ किशनगंजटाउन थाना क्षेत्र के माछमारा बर्तनिया टोला में बच्चों के झगड़े में बड़ों के कूद जाने से मामले ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी … Read more
- दो पक्षो के विवाद मे एक व्यक्ति की हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिसबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला थाना क्षेत्र के सुखानी गांव का है। दरअसल, सुखानी गांव में मो. … Read more
- बंद घर में भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने उत्तरपाली स्थित एसपी निवास के समीप एक बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले क्षेत्र में घटित … Read more
- अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी की गर्दन में लगा तीरसंवाददाता: प्रतिनिधि पूर्णिया जिले में जमीन विवाद अब प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सीधे टकराव का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को चम्पानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर मौजा में ऐसा ही हिंसक घटनाक्रम … Read more
- किशनगंज में स्वर्ण व्यवसाई से 60 लाख के आभूषण की छिनतई,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता:निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई से लाखो रूपये के आभूषण की छिनतई का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।पीड़ित दुकानदार गंगा प्रसाद साह झांसी रानी चौक के … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहरपूजा कक्ष में फंदे से लटका मिला शव संवाददाता /ठाकुरगंज संवाददाता /ठाकुरगंज नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या 06 स्थित निटालबस्ती में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किशनगंज में हुआ जोरदार स्वागत,प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोपकिशनगंज /प्रतिनिधि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शहर के महावीर मार्ग में होटल के सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष … Read more
- चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कियाकिशनगंज /बहादुरगंज/निशांत चोरी की नियत से घर में घुसे एक युवक को गृह स्वामी द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के बहादुरगंज नगर क्षेत्र के … Read more
- ठाकुरगंज के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की तातपौवा, दल्लेगांव और जीरनगछ पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी … Read more
- अररिया में रिश्तों का कत्ल:मां ने दामाद संग मिलकर की अपनी ही बेटी की हत्या. अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी.आरोपी गिरफ्तारअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में एक कलयुगी मां का घिनौना कृत उजागर हुआ है। जहां अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध की वजह से कलयुगी मां ने बेटी की हत्या कर दी।पूरा मामला आर … Read more
- कटिहार नगर निगम को मिली दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियाँ,मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडीकटिहार -शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कटिहार नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।नगर निगम परिसर से दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियों … Read more
- सुई-धागे से बदल रही तकदीर:“दीदी की सिलाई घर” बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्रसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत भवन में प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, समेली द्वारा संचालित “दीदी की सिलाई घर” ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का सशक्त … Read more
- एनएच-81 पर भीषण सड़क हादसा,खेरिया बाजार नहर के पास एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायलकोढ़ा /कटिहार – कटिहार -गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया बाजार नहर के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। रात लगभग 10 बजे हुए इस हादसे में … Read more
- जिले का वांछित फरार पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,लोडेड पिस्पल व भारी मात्रा में जिंदा गोली बरामदकटिहार -नगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के दिशा निर्देश के आलोक में … Read more
- कोढ़ा प्रखंड में दो स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित 141 आवेदनों में 136 का त्वरित निष्पादनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन की पहल पर दो स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर कोढ़ा नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में तथा दूसरा बसगरा पंचायत में आयोजित … Read more
- नवाबगंज पंचायत की जर्जर सड़क निर्माण की मांग तेज,विधायक को सौंपा गया आवेदनमनिहारी /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह … Read more
- सालमारी में मंदिर निर्माण को लेकर विधायक ने किया शिलान्यास, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी सोमवारी हटिया के निकट शिव मंदिर निर्माण को लेकर विधायक निशा सिंह ने शिलान्यास किया।पुजारी राजेश कुमार के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी।लोगों के सहयोग से इस मंदिर … Read more
- सिल्वर बेल्स स्कूल में रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपणकटिहार – कटिहार रेल मंडल के साहबपारा स्थित ‘सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल’ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्कूल रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित … Read more
- बाघमारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के बाघमारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष … Read more
सोर्स : Jk Now
























