किशनगंज / गलगलिया/दिलशाद
शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च सह मध्य विद्यालय गलगलिया में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के फोकल शिक्षक विकास कुमार ने सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, बच्चों के साथ होने वाले छेड़छाड़ आदि विषयों की जानकारी दी।
फोकल शिक्षक ने कि बच्चों को जीने का अधिकार, पोषण , स्वास्थ्य एवं शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम के विरुद्ध, अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध अधिकार सहित उनके मौलिक अधिकार के बारे में बताया गया। बताया गया कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं यौन शोषण करना तथा उन्हें बाल अधिकारों से वंचित रखना कानूनन अपराध है। बच्चों को अधिकार हैं तो उनके लिए कर्तव्य भी हैं। बच्चे अपना कर्तव्य पालन कर नैतिक मूल्यों का विकास कर सकते हैं।
बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि आपको अगर कोई बैड टच करता है तो आपको असहज एवं असुरक्षा का अनुभव होगा। ऐसी स्थिति में आपको शोर मचाना है। भाग जाना है। इसके बारे में कभी भी छुपाना नहीं है बल्कि अपने किसी विश्वासनीय जैसे माता-पिता,शिक्षक को बताना है। सजगता एवं सतर्कता अपनाना आवश्यक है। उन्हें बताया गया कि आपको शोषण एवं अन्याय के विरुद्ध जागरूक बनना है।
निर्भीकता पूर्वक शोषण और अन्याय का विरोध करना आपका अधिकार है। उन्हें यह भी बताया गया कि बाल विवाह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित नहीं है। 18 वर्ष से कम में शादी करना अपराध है। बच्चों को नशापान, शराबपान एवं जुआखोरी जैसी गलत आदतों से बचना चाहिए।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने बताया कि
समाज में अगर पूर्ण शिक्षित लोग हो तो कुरीतियों से होने वाले नुकसान को व्यक्ति आसानी से समझ सकता है। बाल विवाह समाज में एक कोढ़ की तरह है। छोटी उम्र में जब हमें पढ़ने का समय होता है। उसी समय हम बच्चों की शादी कर देते हैं। इससे न सिर्फ उसकी पढ़ाई ठप होती है, बल्कि वह कई बीमारी की चपेट में आ सकता है।
जिंदगी तबाह हो जाती है। इससे पूरा परिवार परेशान होता है। वहीं इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिका स्नेहलता कुमारी,धनंजय कुमार राय,अमरनाथ नायक,राकेश कुमार राय,जितेन्द्र मिश्रा,संजय कुमार,श्वेता भारती ,मनोज कुमार सिंह, इब्रत जहां,गाजिया मेनका कुमारी, सीमा कुमारी,सोमा कुंडू, ,मीना कुमारी,प्रियंका घोष, वर्षा कुमारी,सुजाता कुमारी, महताब आलम उपस्थित रहे।