रिपोर्ट :सागर चन्द्रा
को श्री सूर्य कांत शर्मा, महानिरीक्षक ने सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल उत्तर बंगाल के 32वें महानिरीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। श्री सूर्य कांत शर्मा सीमा सुरक्षा बल एसटीसी, बैकुण्ठपुर से स्थानांतिरत होकर उत्तर बंगाल फ्रटिंयर मुख्यालय में पदस्थापित हुए हैं।
मालूम हो की श्री सूर्य कांत शर्मा ने सीमा सुरक्षा बल में बतौर सहायक कमांडेन्ट दिनांक 01 अक्टूबर 1987 को ज्वाइन किया था। इन्होनें सीमा सुरक्षा बल में अपने 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल के दौरान सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
इन्हें सीमा सुरक्षा बल में अनेक पदों पर कार्य करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। इन्होने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी इमानदारी, कर्तव्यनिश्ठा और मेहनत के साथ अपने जिम्मेवारियों का पालन किया है। अपने कार्यकाल के दौरान इन्हें बल मुख्यालय के द्वारा वर्ष 2011 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमएस) और वर्ष 2017 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) से सम्मानित किया गया।