पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पारिवारिक विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। पोठिया थाना क्षेत्र के हल्दा उदगरा गांव निवासी ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई करने के बाद 20 वर्षीय संतरा बेगम की गला घोंटकर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जहां मृतका के ममेरे भाई नूर आलम ने बताया कि दलाल बस्ती इस्लामपुर निवासी संतरा की शादी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व उदगरा गांव निवासी शाह आलम के साथ हुई थी।

जिससे उसे तीन माह की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले संरा को शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई थी। इस बीच संतरा का पति रोजगार के लिए दिल्ली चला गया। लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। शनिवार को पारिवारिक विवाद के दौरान ससुराल वालों ने संतरा की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या,जांच में जुटी पुलिस