अररिया /अरुण कुमार
अररिया में बीच सड़क पर पूर्व मंत्री सरफराज आलम के साथ धक्का मुक्की एवं बदसूलकी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना गुरुवार रात की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साले की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद सरफराज आलम अररिया के एक होटल में पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार साले गुड्डू की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी फारबिसगंज अनुमंडल के सिमराहा थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमें किसी कारण मन मुटाव चल रहा था। और पहली पत्नी को अभी तक छोड़ा नहीं गया था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन विवाद सुलझा नहीं। इसी बीच साले गुड्डू की दूसरी शादी स्थानीय होटल में आयोजित हुई थी।
जानकारी के अनुसार लड़की की विदाई भी हो गई थी। इसी शादी में शामिल होने पूर्व सांसद पहुंचे। तभी पहले पक्ष के लोग विवाह स्थल पर पहुंच गए। उनलोगों ने पूर्व सांसद पर ही दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया और उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। तभी इसकी सूचना नगर थाना को मिली तो मौके पर पुलिस टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से पूर्व सांसद को सुरक्षित पुलिस की गाड़ी में बिठाकर वहां से निकाला।
हालांकि पूर्व सांसद सरफराज आलम ने इस मामले में कुछ भी नहीं बताया है।घटना के बाद उनके सुरक्षा कर्मियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है ।