पोषण माह की सफलता को ले केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास और आईसीडीएस निदेशालय ने जारी किया पत्र
राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी से परियोजना और जिलास्तर पर आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में बुधवार से कुपोषण के खिलाफ अभियान की शुरुआत की जायेगी।कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के उद्देश्य से सितंबर में पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। बुधवार 01 सितम्बर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के साथ-साथ परियोजना स्तर और जिलास्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी । “कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें स्थानीय भोजन की डोर” की थीम पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के सफल संचालन को ले भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के तहत समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय ने पत्र जारी की है।
01 से 15 सितंबर तक वृद्धि निगरानी अभियान
जिला राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक मंजूर आलम ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान 01 से 15 सितंबर तक वृद्धि निगरानी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका, आशा एवं एएनएम के साथ समन्वय स्थापित कर अपने आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के 0 से 06 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन, लंबाई और ऊंचाई की माप करेंगी ताकि बच्चों के पोषण स्तर के अनुसार सामान्य, कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की जा सके।
1 से 7 सितंबर के दौरान शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए जागरुकता अभियान
डीपीओ मंजूर आलम ने बताया कि 1 से 7 सितंबर के दौरान शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए जागरूकताअभियान एवम समितियों की बैठक में पोषण पर चर्चा के साथ ही जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर पोषण संबंधी संदेशों का प्रचार- प्रसार किया जाएगा। इसके साथ हीं आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवम ग्राम पंचायत स्तर पर पौधरोपण एवम पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा परियोजना स्तर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित करने के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्र पर एनीमिया पर जागरूकता के लिए सेल्फी प्रतियोगिता, परियोजना स्तर पर उत्कृष्ट पोषण वाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
8 से 15 सितंबर के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल एवम गर्भवती, धातृ महिलाओं के बेहतर पोषण के लिए योगाभ्यास/आयुष अभ्यास
उन्होंने बताया कि 8 से 15 सितंबर के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल एवम गर्भवती, धातृ महिलाओं के बेहतर पोषण के लिए योगाभ्यास/आयुष अभ्यास के जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ 8 से 10 बच्चों के साथ विद्यालयों में पोषण कक्षा का संचालन एवं चेतना सत्र के दौरान पोषण संबंधी प्रश्नोतरी का आयोजन किया जाएगा।
16 से 23 सितंबर के दौरान जिला स्तर पर पोषण संबंधी समन्वय समिति की बैठक
16 से 23 सितंबर के दौरान जिला स्तर पर पोषण संबंधी समन्वय समिति की बैठक एवं पोषण पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बोतल से दूध पिलाने मुक्त गांव घोषित करने के अभियान के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थानीय खाद्य सामग्री का प्रदर्शन और कृमि नाशक अभियान का भी संचालन किया जाएगा।
24 से 30 सितंबर तक दुकानों में पोषण सुरक्षा मानकों की जांच :
24 से 30 सितंबर तक स्थानीय बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा स्थानीय भोजनालयों, खाद्य सामग्रियों की दुकानों में पोषण सुरक्षा मानकों की जांच और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर रेफ़रल अस्पताल भेजने का अभियान चलाया जाएगा।
आहार विविधता को बढ़ाने के लिए किया जायेगा प्रेरित :
डीपीओ मंजूर आलम ने बताया की राज्य द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कैलोरी सेवन पर वर्तमान फोकस ने आहार प्रथाओं में सूक्ष्म पोषक तत्व या ऊर्जा सामग्री की स्पष्ट अनुपस्थिति को जन्म दिया है और यह अल्पपोषण, विशेष रूप से सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के महत्वपूर्ण कारणों में से एक है| आहार विविधता को बढ़ाने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट बाजरा, दालें, बारहमासी और मौसमी स्थानीय सब्जियां, फलों के उपयोग आदि को बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए गहन रूप से बढ़ावा और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए| इसी तरह, सामुदायिक पोषण प्रथाओं में समय-परीक्षित पारंपरिक ज्ञान की आवश्यकता है| पोषण माह पर एक अवधारणा नोट और पोषण माह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों का एक कैलेंडर जारी किया गया है।
जन आंदोलन को मजबूत करने पर बल :
कुपोषण के खिलाफ अभियान में एक मूल्यवान भागीदार के रूप में कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, जन आंदोलन को मजबूत करने के लिए पोषण माह के बैनर तले उपयुक्त गतिविधियों को शामिल किया जायेगा| जन आंदोलन डैशबोर्ड संबंधित दैनिक आधार पर सभी गतिविधियों को पोर्टल www.poshanabhiyaan.gov.in पर अपलोड किया जाना है| राष्ट्रीय पोषण माह 2021 की दृश्यता लाने के लिए बड़े पैमाने पर मास मीडिया, आउटडोर मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है| उत्साहपूर्वक आयोजित करने और राष्ट्रीय पोषण माह 2021 में बड़ी सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और कुपोषण मुक्त भारत की ओर बढ़ने में योगदान करें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होगी बहालीबिहार सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में कुल 1076 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों में पहली … Read more
- किशनगंज: 24 घंटे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब सनसनी फैल गई जब खकुआ नदी घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान बिशनपुर हाट निवासी … Read more
- जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्षपटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक को … Read more
- अल करीम विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल करीम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुलपति प्रो.सैयद मोइद अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अधीनस्थ कालेज एवं विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक,कटिहार मेडिकल कालेज … Read more
- मनिहारी के लाल प्रशांत कुमार यादव बने एसडीएम,बधाई देने वालो का लगा तांतामनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के छोटी हंसवर गांव निवासी अनंत कुमार यादव के सुपुत्र प्रशांत कुमार यादव ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 154 वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडलाधिकारी का पद हासिल … Read more
- ठनका के चपेट में आने से एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक घायलआजमनगर /कटिहार – शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। … Read more
- संघर्ष और सेल्फ स्टडी से रची सफलता की कहानी,बारसोई की बेटी ऐश्वरी बनी बीपीआरओबारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के अंतिम परिणाम में बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐश्वरी को 4325वीं रैंक प्राप्त … Read more
- अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप-ज्योति वंदना के साथ हुआ। … Read more
- KatiharNews:मो. लुतफूर रहमान ने एसडीएम पद पर चयनित होकर जिला का नाम किया रोशनआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के निमौल पंचायत के करार निमौल गांव के मो. लुतफूर रहमान पिता स्वर्गीय मो. वसीऊददीन ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 144वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर चयनित … Read more
- भारत स्काउट एवं गाइड एवं एकलक्ष्य भारत संस्था की ओर से 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजितकटिहार – एकलक्ष्य भारत संस्था एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एसआरएन पब्लिक स्कूल नवनीत नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय … Read more
- बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मानबरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला नियोजन पदाधिकारी … Read more
- कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणस्वास्थ्य का दिया संदेश कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन … Read more
- बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर बरारी के कुमार गौरव सैनी बने अंचल पदाधिकारी,क्षेत्र में खुशी की लहरबरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज तथा पूरे … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोढ़ा में सामूहिक योगाभ्यास,जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशकोढा / कटिहार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजितकटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस … Read more
- यातायात थाना पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैलीकिशनगंज/प्रतिनिधि नशे की लत से बचने के लिए यातायात थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है।इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने … Read more
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में हुआ सामूहिक योगठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना … Read more
- किशनगंज में 206 प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पूर्ण पुलिस बल में हुए शामिलप्रतिनिधि/किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम परिसर में रविवार को पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड के बाद 206 प्रशिक्षु रंगरूटों को पूर्ण पुलिस का दर्जा प्रदान … Read more





























