- स्वच्छता के अभाव में हो सकती है परेशानी
- मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां
किशनगंज /प्रतिनिधि
विश्वभर की महिलाओं और लड़कियों में मासिक धर्म के कारण सामना की जाने वाले चुनौतियों के बारे में जागरूकता प्रसारित करने और इन चिन्हित समस्याओं के समाधान को उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष 28 मई को मासिक स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 2013 में वॉश (जल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा) द्वारा की गयी थी; और इस दिवस को पहली बार 28 मई 2014 में मनाया गया था। राष्ट्रीय परिवार
इसका उद्देश्य एक ऐसे विश्व का निर्माण करना, जिसमें हर महिला और लड़की जिस भी समय अपनी निजता, सुरक्षा एवं गरिमा के साथ है, अपने मासिक धर्म को स्वस्थ तरीके से प्रबंधित कर सकती है।
क्यों 28 तारीख को ही मनाया जाता है माहवारी स्वच्छता दिवस
28 मई को पूरी दुनिया में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। 2014 से मनाने की शुरुआत की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य है लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना था। तारीख 28 इसलिए चुनी गई, क्योंकि आमतौर पर महिलाओं के मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर आते हैं।
मासिक धर्म क्या है :
मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। महिलाओं में हर महीने होने वाली यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मासिक धर्म के दौरान, महिला के गर्भाशय से रक्त और अन्य तरल पदार्थ स्रावित होती है। हर महीने 3-5 दिन तक जारी रहने वाली यह प्रक्रिया (10-15 वर्ष) से शुरू होकर रजोनिवृत्ति (40-50 वर्ष) तक चलती है।
शिक्षा से ही सोच को बदला जा सकता है :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया शिक्षा से ही समझ और जागरूकता आती है। इससे उन्हें अपने हक के बारे में पता चलेगा। लड़कियों को कम से कम यह तो पता लगे कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, शर्मनाक नहीं। हम उन्हें डरा देते हैं और वे समझती हैं कि शायद उन्होंने ही कुछ गलत किया है। शिक्षा से ही अंधेरा दूर होगा। सूचना से ही जागरूकता आएगी।महिलाओं को अपने शरीर की एक प्राकृतिक क्रिया के बारे में समय से पहले बताया ही नहीं जाता था तो उनके मानसिक रूप से तैयार होने और स्वच्छता बनाए रखने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उल्टा उस स्थिति में उनसे, यह मत करो, वह मत करो। मंदिर मत जाओ, अचार मत छुओ। एक जगह बैठो, ऐसा सब कहा जाता था। जो बहुत ही अजीब और बुरी लगती थी, लेकिन उन्हें झेलना पड़ता था। हालांकि आज फिर भी इन तथ्यों पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है लेकिन आज भी गांव-देहात की महिलाएं मासिक धर्म को लेकर भ्रांति में जी रही हैं। उनमें न तो जागरूकता है और न ही उन्हें का उपयोग इससे होने वाली बीमारियों के बारे में पता है।
स्वच्छता के अभाव से होने वाली परेशानियां:
मासिक धर्म में स्वच्छता नहीं होने के कारण देश की महिलाओं की जान भी जा रही है। हम सर्वाइकल कैंसर में पहले नंबर पर हैं इसलिए मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है। यह संक्रमण कभी-कभी यूट्रस तक भी पहुंच जाता है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। मासिक धर्म के समय सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करें। इन्हें भी हर छह घंटे में बदलें। गीला रहने पर त्वचा में संक्रमण हो सकता है। इस्तेमाल किए गए पैड को सही तरीके से फेंकना भी बहुत जरूरी है, नहीं तो आसपास के वातावरण में भी बीमारियां फैल सकती हैं। प्रयोग किए गए पैड्स कागज में लपेटकर कूड़ेदान में डालें। ध्यान रखें कि माहवारी कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक साधारण शारीरिक प्रक्रिया है। अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेने में देर न करें।
मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां:
नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा (आरटीई) अधिनियम (वर्ष 2009), जिसमें स्कूलों में पीने के पानी और लिंग-आधारित (विद्यालयों में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था) स्वच्छता सुविधाओं के मानकों को शामिल किया गया है। मासिक धर्म स्वच्छता योजना की शुरूआत वर्ष 2011 में चयनित जिलों के ग्रामीण इलाकों में किशोर लड़कियों (10-19 साल) के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी थी। वर्ष 2014 के बाद से इस योजना को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी बढ़ाने, स्वच्छता प्रक्रियाएं सुधारने, सब्सिडी वाले स्वच्छता अवशोषक प्रदान करने और स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जिलों तक बढ़ा दिया गया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का सबला कार्यक्रम पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य (ग्रामीण मातृ और बाल देखभाल केंद्रों) पर केंद्रित है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय का राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सेनेटरी पैड बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और छोटे निर्माताओं को सहयोग करता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महिला ने पिता पुत्र पर मारपीट और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, केस दर्ज65 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, जमीन विवाद में परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप किशनगंज/सागर चंद्रा शहर के आदर्श थाना क्षेत्र … Read more
- स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 201 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद, आरोपी फरारकिशनगंज में महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, दो प्लास्टिक डिब्बों से स्मैक जैसा पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त; मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली किशनगंज/सागर चंद्रा … Read more
- तेघरिया गांव में वर्षों से जर्जर सड़क और ध्वस्त रास्ते से आवागमन बाधित, आरसीसी पुल निर्माण की मांगबरसात में जलमग्न हो जाता है इलाका, स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को होती है भारी परेशानी। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या … Read more
- जिलाधिकारी ने किया उच्च विद्यालयों का निरीक्षणशिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुद्धवार को +2 पीएम श्री जेएनसी उच्च विद्यालय बरेटा सेमापुर बरारी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवाबगंज समेली … Read more
- बलरामपुर थाना अध्यक्ष कुमारी जूली का पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना में नये थाना अध्यक्ष कुमारी जुली का पदभार संभालने के उपरांत जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ सह पूर्णिया प्रमंडलीय प्रभारी शिव कुमार अग्रवाल ने समर्थकों के साथ … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटने से जाम से मिली राहतसर्विस रोड पर बसों के परिचालन की व्यवस्था कोढ़ा /कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की … Read more
- पर्चाधारियों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपसीओ से लगाई न्याय की गुहार कर्णपुर के पहाड़ी टोला में सरकारी जमीन घेरकर जबरन मकान निर्माण का आरोप मुख्यमंत्री को भी भेजा आवेदन बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम में देव दीपावली के मौके पर संध्या में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव सहित मंदिर कमेटी के सदस्य ने … Read more
- कटिहार में मेडी मंत्रा क्लिनिक की नई शुरुआत,मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधाअब सदर अस्पताल रोड में मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा कटिहार – शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडी मंत्रा क्लिनिक ने अपने … Read more
- ग्रहणशील है कटिहार के श्रावक- मुनि प्रशांतदो चरण में हुआ मंगल भावना समारोह कटिहार – चातुर्मास की सम्पन्नता पर दो चरण में आयोजित मंगल भावना समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि प्रशांत कुमार ने कहा कि … Read more
- कायाकल्प योजना की हकीकत परखने फलका पहुंचे डीएमविद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण बरेटा क्रीड़ा मैदान की होगी घेराबंदी धान खरीदारी को लेकर किसान की शिकायत पर बीसीओ से मांगा जवाब फलका/कटिहार – मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार … Read more
- हाइवा और कार की टक्कर,विवाद के बाद दोनों वाहन जब्तकुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर बुधवार की शाम शहीद स्मारक के निकट स्पीड ब्रेकर के पास आगे निकलने की कोशिश में कार और हाइवा के बीच हल्की टक्कर हो … Read more
- एकदिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर आयोजितकदवा /कटिहार – जीविका दीदी के जीविकोपार्जन के लिए प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज के खेल मैदान में एक दिवसीय पशु चिकित्सा सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया … Read more
- नकली फफूंदी नाशक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री बरामद कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में अवैध रूप से फफूंदनाशक दवा तैयार करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ … Read more
- कटिहार:28 नवंबर को बारसोई पहुंचेंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशअनुमंडल न्यायालय की जमीन का करेंगे निरीक्षण हाईकोर्ट और कटिहार न्यायालय की टीम ने किया अधिग्रहीत जमीन का जायजा सीमांकन के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य बारसोई /कटिहार – … Read more
- पुलिस ने गृहभेदन कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तारबंद घर का ताला तोड़कर 25 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी के आभूषण और नकदी की हुई थी चोरी, पुलिस ने आरोपी के घर से आभूषण व 540 रुपये किए … Read more
- खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन मजदूरों पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, तीनों गंभीर रूप से झुलसेराज कुमार/पोठिया जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के निकट बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए।घटना … Read more
- किशनगंज:ट्रक की ठोकर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामसरफराज आलम /कोचाधामन नेशनल हाईवे 327 ई पर चोपड़ा बखारी चौक पर एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के … Read more